ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धार्थनगर
अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने जिले की पहली बैठक कर पदाधिकारियों का किया स्वागत॥
सिद्धार्थनगर: जनपद में अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने संगठन की पहली मीटिंग करके अपने पदाधिकारियों का स्वागत किया और मीटिंग में मौजूद सभी पदाधिकारियों का मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार उपाध्याय ने आभार जताया। और साथ ही साथ मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार उपाध्याय ने संगठन के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपनी अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण रूप से निर्वाहन करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार उपाध्याय ने संगठन के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य है कि हमारा संगठन पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने को हमेशा तत्पर है और रहेगा। वह साथ ही साथ वरिष्ठ पत्रकार मंडला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि हम अपने पत्रकार साथियों के साथ अन्याय व उनका उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते। और आखिर राष्ट्रीय पत्रकार संघ संगठन के जिला अध्यक्ष अनुपम पांडे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए टीम का विस्तार करने में सहयोग दें ताकि हमारा संगठन बखूबी प्रगति की ओर बढ़ सके। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय पत्रकार संघ के मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अनुपम पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष असगर अली फैजी, जिला महामंत्री महमूद अली, प्रथम उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, द्वितीय उपाध्यक्ष आतिफ अख्तर, तृतीय उपाध्यक्ष राम नाथ चौरसिया, प्रचार मंत्री शैलेंद्र त्रिपाठी, प्रथम मीडिया प्रभारी पवन कुमार, व डुमरियागंज तहसील अध्यक्ष रेवती रमण, तहसील उपाध्यक्ष हरीश चंद्र पाठक आदि सहित अन्य तमाम पत्रकार गण उपस्थित रहे।
🆕 इंडिया न्यूज से ब्यूरो चीफ अनुपम पांडे की रिपोर्ट सिद्धार्थनगर. संगठित पत्रकार
